किसानों को ₹900 महीने देगी मध्य प्रदेश सरकार
प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए मध्यप्रदेश सरकार के माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्राकृतिक खेती को लेकर एक बड़ी योजना का ऐलान किया और मध्य प्रदेश के किसान प्राकृतिक खेती की ओर अपना रुझान दिखाते हुए प्राकृतिक खेती को अपना सके| इसलिए मध्य प्रदेश के किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए राज्य सरकार द्वारा ₹900 प्रतिमाह देने का ऐलान किया|

किन किसानों को मिलेगा प्राकृतिक खेती योजना का लाभ
मध्यप्रदेश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए अब मध्य प्रदेश सरकार इस ओर काफी तेजी से ध्यान दे रही है और यदि आप उन किसानों में से हैं जिन्होंने भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के साथ मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ ले रहे हैं ऐसे किसानों के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने एक बड़ी खुशखबरी दी है जो किसान अपनी जमीन पर पशु पालन करते हुए जीवाश्म पशु जीवाश्म के साथ प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देंगे उनके लिए मध्यप्रदेश सरकार अब ₹900 महीने आर्थिक सहायता प्रदान करने जा रही है|
इसके लिए हाल ही में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय शिवराज सिंह चौहान जी ने यह घोषणा की है कि जो भी किसान प्राकृतिक खेती को बढ़ाने के लिए यदि देसी गाय का पालन करते हुए उसके जीवाश्म से अपने खेतों में उर्वरक रसायनिक खादों के बजाय जीवाश्म खाद का प्रयोग करते हुए प्राकृतिक खेती को अपनाते हैं और अपने खेतों के कुछ भाग में प्राकृतिक खेती को आगे बढ़ाने का कार्य करते हैं ऐसे किसानों को मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा ₹900 महीने दिए जाएंगे|
प्राकृतिक खेती के लिए 5200 गांवों का चयन
मध्य प्रदेश सरकार ने मध्य प्रदेश के 52 जिलों के 1 जिले में लगभग 100 गांवों का चयन करते हुए यह निश्चित किया है कि मध्य प्रदेश के 5200 गांवों में प्राकृतिक खेती योजना का लाभ दिया जाएगा और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा| ऐसे किसान जो प्राकृतिक खेती को अपनाते हुए अपने खेतों में प्राकृतिक खेती की मदद से फसल उत्पादन करते हैं उन्हें मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा इस योजना के तहत सालाना ₹10800 का भुगतान किया जाएगा|
प्राकृतिक खेती योजना का लाभ लेने की शर्तें
मध्य प्रदेश के वह किसान जो पहले से मध्यप्रदेश में जैविक पद्धति को अपनाते हुए खेती कर रहे हैं वह किसान निश्चित रूप से प्राकृतिक खेती योजना का लाभ ले सकते हैं| इसके लिए कुछ शर्तें रखी गई है और इन शर्तों को पूरा करने के बाद ही किसान इस योजना के तहत ₹900 मासिक प्राप्त कर सकते हैं|
- किसानों के पास खुद की जमीन होना आवश्यक है यदि किसान अपनी स्वयं की जमीन पर प्राकृतिक खेती करते हैं तो उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा|
- किसानों के पास कम से कम एक देसी गाय होना आवश्यक है जिसके गोबर खाद का उपयोग करते हुए वह प्राकृतिक खेती को अपना सकें|
- प्राकृतिक खेती को अपनाते हुए किसान किसी भी तरह के रसायनिक खादों का प्रयोग करते हैं तो वह इस योजना से बाध्य किए जा सकते हैं|
प्राकृतिक खेती के लिए मध्य प्रदेश सरकार दे रही ₹900 महीने
शिवराज सरकार का मानना है कि प्राकृतिक खेती को यदि मध्य प्रदेश के किसान अपनाते हैं तो निश्चित तौर पर शुरुआती समय में किसानों को उतना फायदा नहीं होगा जितना होना चाहिए यहां तक कि उनकी लागत भी बड़ी मुश्किल से ही निकल पाती है ऐसे में मध्य प्रदेश के किसानों को निश्चित रूप से कुछ ना कुछ सरकार के द्वारा मदद की जानी चाहिए|
रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग करते हुए यदि किसान अधिक उत्पादन करते हैं तो सरकार के द्वारा किसानों को किसी न किसी तरह की सब्सिडी दी जाती है| ऐसे में यह सब्सिडी यदि किसानों को शुरुआत में ही प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए दी जाए तो ऐसे में किसानों का मनोबल काफी ऊंचा होगा और किसान प्राकृतिक खेती को अपनाने के लिए अधिक रूचि से आगे आते हुए दिखाई देंगे| इसलिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को ₹900 महीने प्राकृतिक खेती को अपनाने के लिए दिया जा रहा है|
मध्यप्रदेश में प्राकृतिक खेती के लिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन
मध्य प्रदेश सरकार मध्यप्रदेश में रासायनिक खादों के प्रयोग को रोकने हेतु तथा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए काफी प्रयासरत दिखाई दे रही है और इसी के तहत यदि मध्य प्रदेश के किसान प्राकृतिक खेती करने के इच्छुक हैं तो उन्हें सबसे पहले अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा| प्राकृतिक खेती को अपनाने वाले किसानों को नीचे दी गई लिंक पर जाकर अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा| यह वेबसाइट मध्य प्रदेश की कृषि से जुड़ी हुई अधिकारिक वेबसाइट है| रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले लिंक को खोलना होगा| वेबसाइट खोलने पर रजिस्ट्रेशन विंडो दिखाई देगी जिसमें किसानों को अपना पूरा बायोडाटा भरना होगा| रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने के बाद किसान को एक पंजीकृत रिसिप्ट प्राप्त होगी जिससे किसानों को संभाल कर रखना होगा|
प्रकृति खेती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक – https://mpnf.mpkrishi.org/
आपको बता दें कि मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा 31 मई 2022 तक एक बार मध्य प्रदेश के किसानों की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है|
आप देखना चाहते हैं कि क्या एक बार पुनः मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्राकृतिक खेती के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक ओपन की गई है तो नीचे दी गई लिंक पर जाकर आप देख सकते हैं|
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक – mpkrishi
प्राकृतिक खेती ₹900 की पहली किस्त कब आएगी?
दोस्तों यदि आप भी मध्य प्रदेश के किसान हैं और प्राकृतिक खेती के लिए आपने रजिस्ट्रेशन करा लिया है तो आपके मन में भी यह सवाल जरूर होगा कि प्राकृतिक खेती योजना के तहत ₹900 की पहली किस्त कब आएगी?
प्राकृतिक खेती के लिए मध्यप्रदेश में कब से मिलेंगे ₹900?
मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि मध्य प्रदेश में प्राकृतिक योजना के तहत प्राकृतिक खेती के साथ देसी गाय रखने वाले किसानों को ₹900 प्रतिमाह दिया जाए और यह भी स्पष्ट किया कि नेचुरल फार्मिंग में हिस्सा लेने वाले किसान यदि इसी वर्ष 2022 में खरीफ की फसल खरीफ की फसल में नेचुरल फार्मिंग को अपनाते हुए खेती करते हैं तो इस वर्ष खरीफ फसल से ही किसानों को प्रति माह ₹900 देने की बात रखी गई है|
यानी खरीफ की खेती जून से अक्टूबर महीने में की जाती है ऐसे में यह कहा जा सकता है कि प्राकृतिक खेती योजना के तहत किसानों को जून 2022 से ही ₹900 प्रतिमाह देने की बात कही गई है यदि आप मध्य प्रदेश के किसान हैं और प्राकृतिक खेती को अपनाते हुए गाय के गोबर को यूज करते हुए प्राकृतिक खेती करते हैं तो इस वर्ष जून 2022 से ही मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आपके खाते में ₹900 प्रतिमाह भेजे जाएंगे|
आपको इस बात का भी ध्यान रखना है कि प्राकृतिक खेती के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने कृषि पोर्टल के तहत किसानों का रजिस्ट्रेशन करवाया है और यदि आप उन किसानों में से हैं जिन्होंने खेती के लिए 31 मई से पहले यह रजिस्ट्रेशन करवा लिया है| तभी आपके खाते में ₹900 प्रति माह भेजे जाएंगे नहीं तो सबसे पहले आपको प्राकृतिक खेती के लिए कृषि पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा|